फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: युवती को बंधक बना किया दुष्कर्म, विरोध करने पर आरोपी ने कांच से हमला किया, रिपोर्ट दर्ज

Mon, 15 Feb 2021 01:51 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर में बर्रा थाना क्षेत्र में गुरुवार को युवक ने युवती को अपने घर में बंधक बना कर दुष्कर्म किया। इस दौरान विरोध करने पर आरोपी ने युवती पर कांच से हमला किया। घायल अवस्था में वह किसी तरह उसके चंगुल से छूटी।
विज्ञापन


घर पहुंचकर मां को आपबीती सुनाई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने शनिवार को आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि एसएससी की तैयारी के दौरान जनवरी 2019 में बर्रा विश्वबैंक निवासी ललित उमराव से कोचिंग में दोस्ती हुई थी।

आरोपी ने जरूरत बता कर 20 हजार रुपये लिए थे। इसी साल जनवरी में पांच हजार रुपये लौटाए। इसके बाद बकाया रकम लौटने के लिए कहा तो रेस्टोरेंट व पार्क में घूमने की फोटो वायरल कर बदनाम करने की धमकी देने लगा।
विज्ञापन


बीते गुरुवार को आरोपी ने परीक्षा छुड़वाकर मालरोड से जबरन अपनी बाइक से घर ले जाकर दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर बदनाम करने की धमकी दी। थाना प्रभारी हरमीत सिंह ने बताया कि आरोपी की धरपकड़ को दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें