फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मूः एयरफोर्स विंग कमांडर पर महिला स्क्वाड्रन लीडर ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप, ये बात भी कही

Mon, 15 Feb 2021 10:40 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

सतवारी एयरफोर्स स्टेशन पर तैनात एक विंग कमांडर पर महिला स्क्वाड्रन लीडर ने छेड़छाड़ के आरोप में केस दर्ज करवाया है। महिला अफसर ने शारीरिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। सतवारी पुलिस थाने के एसएचओ निशांत गुप्ता ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल अधिकारी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। 

विज्ञापन


महिला अफसर ने शिकायत दी कि वह अक्तूबर, 2020 से जम्मू एयरफोर्स स्टेशन पर तैनात है, उनके विंग कमांडर ने उनके साथ छेड़छाड़ की है। आरोप है कि विंग कमांडर ने उनके साथ अश्लील हरकतें की हैं। कई पार्टियों में बुलाया गया, जहां गलत हरकतें की गईं।

पीड़िता ने बताया कि उनके पति की तैनाती दूसरे प्रदेश में है और उनका डेढ़ साल का बच्चा है। उसने विंग कमांडर से पति के पास जाने के लिए अवकाश मांगा, लेकिन कमांडर ने छुट्टी मंजूर नहीं की। महिला अफसर ने इस मामले में कोर्ट में भी याचिका दायक कर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः आईईडी पर उर्दू में लिखा था- यह साइड दुश्मन की तरफ रखें, बेहद खौफनाक थी जम्मू को दहलाने की साजिश    

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें