आरोप लगाया कि तेरहीमाफी गांव निवासी युवक और एक अज्ञात व्यक्ति उसे लुधियाना (पंजाब) ले गए। वहां उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। उसे अगवा करने वाले युवक की बहन ने वहां जबरदस्ती उसकी मांग में सिंदूर भरा। जान से मारने की धमकी दी। इसी बीच 18 जुलाई को किशोरी के परिजन लुधियाना पहुंच गए और किशोरी को अपने साथ ले आए।
इंस्पेक्टर ने बताया कि राम लखन पुत्र रामदीन (तेरहीमाफी) और बहन कलावती उर्फ कल्ली तथा एक अज्ञात के विरुद्ध धारा 354 क, 363, 365, 506, एससी/एसटी एक्ट और पाक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। उनकी तलाश की जा रही है।