फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म, वीडियो बना कर रहा ब्लैकमेल, रिपोर्ट

Wed, 18 Mar 2020 07:27 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन
कानपुर में रेलबाजार निवासी युवती ने एक युवक पर नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाकर एफआईआर दर्ज कराई है। पीड़िता ने बताया कि वर्ष 2013 में बड़ा चौराहा स्थित एक मॉल में गड़रिया मोहाल निवासी राहुल कश्यप उर्फ रिंकू से मुलाकात के बाद दोस्ती हो गई थी।
विज्ञापन


वर्ष 2018 में नौकरी दिलाने का झांसा देकर राहुल जरीब चौकी स्थित एक दुकान पर ले गया। कोल्डड्रिंक पीने के बाद चक्कर आने लगा। पीड़िता का आरोप है कि चकेरी स्थित एक होटल में ले जाकर राहुल ने दुष्कर्म किया।

अश्लील फोटो और वीडियो भी बनाए, जिसे वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा है। वह अब उसे और परिजनों को जान से मारने की धमकी दे रहा है। इस पर पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की। थाना प्रभारी दधिबल तिवारी ने बताया कि मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें