फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मूकबधिर युवती से दरिंदगी, मुंंह कपड़े से बांधकर युवक ने किया दुष्कर्म

Wed, 11 Dec 2019 02:10 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर में बिठूर के एक गांव में मूकबधिर युवती के साथ पड़ोसी गांव निवासी युवक संजय गौतम ने मंगलवार देर रात दुष्कर्म किया। रात को परिजन युवती को घर में न पाकर ढूढ़ने निकले। गांव के बाहर आरोपी युवक मूकबधिर युवती के साथ धान के पयार के ढेर में दुष्कर्म कर रहा था। परिजनों ने आरोपी को मौके पर पकड़ लिया।
विज्ञापन


आरोपी युवक ने मूकबधिर युवती के मुंंह में कपड़ा बांध रखा था। परिजनों ने युवक को बिजली के पोल से बांधकर जमकर पीटा। घटना की जानकारी मिलते ही बिठूर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।थानाप्रभारी विनोद कुमार सिंह ने बताया युवती को मेडिकल के लिए भेजा जा रहा है। आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें