कानपुर में बिठूर निवासी महिला ने इलाके के युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। आरोप है कि युवक ने पहले नौकरी दिलाने के नाम पर उससे तीन लाख रुपये हड़प लिए। इसके बाद नजदीकियां बढ़ाईं और शादी का झांसा देकर शोषण किया।
थाने में सुनवाई न होने पर पीड़िता ने शनिवार को डीआईजी कार्यालय में शिकायत की है। महिला ने बताया कि करीब आठ साल पहले वह युवक के संपर्क में आई। काफी समय बाद शादी का दबाव बनाया तो वह रुपये की मांग करने लगा।
इस बीच परिजनों ने 2019 में उसकी शादी नवाबगंज में कर दी। आरोप है कि शादी के बाद भी युवक उससे मिलता है। कहता था कि उसके पति की हत्या कर शादी कर लेगा। महिला के मुताबिक 11 अगस्त को पति ने युवक के साथ उसे आपत्तिजनक हालत में देख लिया।
विरोध पर युवक ने बहनोई संग मिलकर पति की पिटाई और उसे भगा ले गया। पति की तहरीर पर पुलिस ने महिला और युवक को जेल भेज दिया। जेल से छूटने पर युवक ने शादी से मना कर दिया। रुपये भी लौटाने से मना कर रहा है। सीओ सीसामऊ त्रिपुरारी पांडेय ने जांच के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।