फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबाद: बदमाशों ने चौकीदार की हत्या कर तंबाकू गोदाम में की लूटपाट, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 10 Nov 2019 12:07 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फर्रुखाबाद में शनिवार रात चौकीदार की हत्या व तंबाकू गोदाम में लूट का मामला सामने आया है। यहां कायमगंज के मोहल्ला नुनहाई निवासी शशांक गुप्ता की गांव पट्टिया के पास तंबाकू गोदाम है।
विज्ञापन


रात को पट्टिया निवासी 40 वर्षीय चौकीदार सोवरन रहता था। शनिवार रात वह गोदाम में सो रहा था। तभी देर रात वहां बदमाश घुस गए। बदमाशों ने सिर पर वजनदार वस्तु मारकर उसकी हत्या कर दी।

इसके बाद बदमाशों ने गोदम में बने कार्यालय के ताले तोड़कर वहां से नकदी आदि सामान पार कर दिया। सुबह मजदूर वहां काम करने पहुंचे तब घटना की जानकारी हुई। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। शशांक गुप्ता का कहना है कि वह तिजोरी आदि चेक करने के बाद ही बता सकेंगे कि चोर कितने का माल ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें