तीन साल की मासूम बच्ची के साथ रेप करने के बाद उसे जान से मारने की धमकी दी गई। मामला पुलिस तक पहुंचता तो आरोपी भाग खड़ा हुआ। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना यूपी के कानपुर देहात जिले की है।
पुखरायां के सट्टी थाने में एक युवक के खिलाफ मासूम बच्ची से दुष्कर्म और आरोपी के पिता के खिलाफ धमकाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। थाना इंचार्ज जयप्रकाश यादव ने बताया कि क्षेत्रीय आदेश कुमार पर तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म और उसके पिता जमुना दास के खिलाफ मासूम बच्ची से रेप, जान से मारने और फर्जी मामले में फंसाने की धमकी देने का आरोप में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
इस संबंध में दी तहरीर में पीड़ित बच्ची ने कहा है कि रविवार को आदेश ने टाफी देने का लालच देकर बच्ची को अपने धर बुला लिया। परिजनों के अनुसार, जब देर तक बच्ची के घर न आई, जब उसे खोजा गया तो वह आरोपी के मकान के पास बेहोश मिली।
थाने आने पर आदेश कुमार के पिता ने फर्जी मामले में फंसाने की धमकी दी। बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। आदेश कुमार के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।