फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनीषा हत्याकांड: शराब पीने का विरोध करने पर की थी पत्नी की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

Sun, 12 Jan 2020 07:16 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन
कानपुर के स्वरूपनगर की लक्ष्मणबाग कॉलोनी में विवाहिता की हत्या उसके पति ने शराब पीने का विरोध करने पर की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि हुई है। आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


लक्ष्मणबाग कॉलोनी निवासी आशीष कश्यप ने शनिवार को अपनी पत्नी मनीषा (24) की हत्या कर दी थी। फिर वह शराब पीकर घर में ही सो गया था। मनीषा के भाई निखिल ने आशीष पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

स्वरूपनगर इंस्पेक्टर अश्विनी कुमार पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मनीषा के पैरों व जबड़े में चोट के निशान भी मिले हैं। पूछताछ में आरोपी पति आशीष ने बताया कि वह शनिवार सुबह शराब पीकर आया था। मनीषा घर का दरवाजा नहीं खोल रही थी, तभी वह दीवार तोड़कर भीतर गया और उसकी हत्या कर दी।

शराब न पीने का किया था वादा
शादी के कुछ दिन बाद से ही आशीष रोजाना शराब पीकर मनीषा से मारपीट करता था। मनीषा अपने मायके चली गईं थीं। करीब 15 दिन पहले आशीष ससुराल गया और वादा किया कि वह शराब नहीं पियेगा। इस पर मनीषा वापस आकर उसके साथ रहने लगी थीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें