फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Fri, 10 Apr 2015 12:50 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक से घर जा रहे युवक को पीछे से एक ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे मौके पर ही मौत हो गई। हाइवे मार्ग रनियां क्षेत्र इस समय दुर्घटनाओं का जोन बन गया है।
विज्ञापन


सड़क पर हो रही अवैध पार्किंग व सड़क धंस जाने से आए दिन तेजी से घटनाएं बढ़ रही हैं। इसी के चलते बुधवार की रात रनियां निवासी रामशरण(45) पुत्र लालू सिंह बाइक से कानपुर से रनियां आ रहे थे, तभी विशाल ढाबे के निकट पीछे से आ रहे ट्रक ने रौंद दिया।

इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पत्नी सिलोचना सिंह, पुत्र मनीष, नितीष व पुत्री प्रियंका को रो रोकर बुरा हाल हो रहा था। उक्त घटना के बाद एक ट्रक भी पुलिया में जा फंसा।
विज्ञापन


जिससे चालक गंगा व परिचालक बाल बाल बच गए। मार्ग दुर्घटना में मौत का शिकार हुए रामशरण सिंह के बाद उसके पुत्रों और पुत्री की शिक्षा कैसे पूरी होगी। इस बात से पत्नी सुलोचना बेहाल थी।
विज्ञापन


बताया जाता है कि मृतक का बड़ा पुत्र आगरा से पालीटेक्निक कर रहा है जबकि छोटा पुत्र नीतीश ने इंटरमीडिएट की परीक्षा दी है। जबकि, पुत्री प्रियंका इंटरमीडिएट कक्षा में प्रवेश लेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें