एक युवक को दंबंगों की गाली गलौज की शिकायत पुलिस से करना मंहगा पड़ गया। जनपद महोबा में थानाक्षेत्र श्रीगनर के ग्राम सिजरिया में दरोगा के पास शिकायत लेकर पहुंचे युवक से बदला लेने के लिए दबंगों ने उसके बेटे को ही निशाना बना दिया। युवक के बेटे को मार मारकर अधमरा कर दिया।
ग्राम सिजरिया निवासी दृगभान राजपूत ने गांव के ही राजधर व उदयभान द्वारा गाली गलौज किए जाने की शिकायत पुलिस से की थी। जिसपर पुलिस ने दोनो के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की थी।
जमानत पर छूट कर आए राजधर व उदयभान ने शुक्रवार को दृगभान के पुत्र हरिओम को लाठी डंडों से पीटकर घायल कर दिया। घायल की तहरीर पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।