थाना मंगलपुर क्षेत्र में गत मंगलवार की बीती रात मैजिक ड्राईवर की कुछ लोगों ने हत्याकर के शव को रजबहे में फेंक दिया। बुधवार की सुबह रजबहे से गुजर रहे लोगों को शव पड़े होने की जानकारी हुई।
बाद में शिनाख्त करने के बाद परिजन को जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से शव की शिनाख्त के बाद घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
मंगलपुर एसओ एफए पुंडीर ने बताया कि बड़े भाई पुत्तन की तहरीर पर सुघर सिंह पुत्र रूद्र प्रताप निवासी ग्राम चिरचिरी थाना मंगल व उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ हत्या व हत्या छुपाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
मंगलपुर कसबे के ग्राम दयापुर निवासी मैजिक ड्राइवर सोहनलाल उर्र्र्र्फ सोनी कुशवाहा (40) गत मंगलवार की रात देनामऊ के पास हत्या करके शव को रजबहे में फेंक दिया। युवक के चेहरे धारदार हथियार के हमले के निशान मिले हैं।
बता दें कि ड्राइवर का शव मैजिक वाहन से 100 मीटर की दूरी पर रजवहे में पड़ा था। ड्राइवर की हत्या वाहन के अंदर की किए जाने के निशान मिले हैं।
घटनास्थल पर मृतक ड्राइवर सोहनलाल की पत्नी मीरा ने बताया कि सहालग में बुकिंग की बात कहकर गाड़ी घर से लेकर निकल गए थे। बुधवार की सुबह उनकी हत्या की सूचना मिली।
परिजनों के अनुसार मृतक की कोई रंजिश नहीं थी। बताया कि वह झींझक कंचौसी रोड पर रोज सवारियां ढोया करता था और अक्सर शादी विवाह की बुकिंग रात में किया करता था।
पत्नी मीरा के अलावा दो बेटे शिवा व छोटू और बेटी खुशबू का रो-रोकर बुरा हाल था।