फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पनकी में वकील के घर फायरिंग, पथराव

Sat, 12 Dec 2015 02:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पनकी के रतनपुर कालोनी में एडवोकेट राजेश वर्मा के घर पर शुक्रवार रात करीब 9 बजे एक दर्जन बदमाशों ने धावा बोल दिया। बदमाशों ने राजेश के घर पर जमकर पथराव और कई राउंड फायरिंग की।
विज्ञापन


राजेश के पिता रक्षाराम ने बताया कि मोहल्ले के ही सत्यम त्रिवेदी ने दो महीने पहले उनकी बेटी के साथ छेड़छाड़ की थी जिसका मुकदमा दर्ज कराकर सत्यम को जेल भेजा गया था। आरोप है कि जमानत पर छूटते ही सत्यम बदला लेने की धमकी दे रहा था। शुक्रवार को सत्यम अपने एक दर्जन सथियों के साथ राजेश के घर आ धमका।

राजेश केघर पर न होने के कारण पिता ने सत्यम को दरवाजे से हटाते हुए दरवाजा बंदकर लिया। जिस पर सत्यम और उसके साथियों ने पथराव और फायरिंग कर दी। रक्षाराम ने आरोप लगाया कि सूचना पर पनकी थाने से आए सिपाहियों ने तहरीर तक नहीं ली। 
विज्ञापन


पनकी थानाध्यक्ष आशीष मिश्रा ने बताया कि दोनो पक्षों में रंजिश है। मामला पेशबंदी का है,  फायरिंग नहीं हुई है। हालांकि मौके पर पड़े कारतूस और दरवाजे-दीवारों पर गोली के छेद थानाध्यक्ष की बात को झूठा ठहरा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें