फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आउटर पर कर्नल की पत्नी से लूट

Sun, 14 Feb 2016 01:48 AM IST
अमर उजाला, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस से कानपुर आ रहीं कर्नल की पत्नी का पर्स चलती गाड़ी में चढ़ा लुटेरा लूटकर कूद गया। महिला ने जीआरपी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शक के आधार पर तीन लोगों को हिरासत में लेकर महिला से पहचान कराई, लेकिन लुटेरे का पता नहीं चला।
विज्ञापन


कर्नल एसएस चोपड़ा पंजाब के पटियाला में तैनात हैं। परिवार भी वहीं रहता है। बुधवार को उनकी पत्नी शोभा दो बेटियों के साथ ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस से शादी समारोह में कानपुर आ रही थीं। तीनों ट्रेन के कोच ए-वन में यात्रा कर रही थीं। शोभा ने बताया कि सेंट्रल स्टेशन करीब आने पर वे कोच के गेट पर सामान लेकर खड़ी थीं।

झकरकटी आउटर पर ट्रेन की स्पीड कम हुई कि अचानक एक युवक ट्रेन से चढ़ा और झपट्टा मारकर बैग छीनने के बाद चलती ट्रेन से कूदकर भाग निकला। शाम 6:30 बजे ट्रेन सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-6 पर ठहरी। इसके बाद शोभा जीआरपी थाने पहुंचीं और पुलिस को पूरी घटना बताई।
विज्ञापन


पर्स में अमेरिकन डायमंड और सोने की ज्वैलरी, 10 हजार रुपये समेत करीब सवा लाख रुपये का सामान था। जीआरपी प्रभारी नंदजी यादव का कहना है कि कर्नल की पत्नी से पर्स लूटने वाले की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें