फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: गाने पर डांस के बाद सुसाइड, प्रतिरक्षाकर्मी की वॉलीबॉल चैंपियन बेटी ने लगाया फंदा, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 28 Oct 2026 02:18 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: अर्मापुर एस्टेट में मंगलवार रात प्रतिरक्षाकर्मी की 16 वर्षीया बेटी, जो कि नौवीं कक्षा की छात्रा और जिला स्तरीय वॉलीबॉल चैंपियन थी, ने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों और बहन के अनुसार, घटना से ठीक पहले वह अपने कमरे में गाना बजाकर डांस कर रही थी।
विज्ञापन
मृतका की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के अर्मापुर एस्टेट में मंगलवार रात प्रतिरक्षाकर्मी की बेटी सुहाना (16) ने फंदा लगाकर जान दे दी। नौवीं की छात्रा जिला स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता में चैंपियन रही थी। घटना के समय घर पर उसकी छोटी बहन और दादी मौजूद थीं। उनके अनुसार घटना से पहले वह कमरे में गाना लगाकर डांस कर रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। परिजन आत्महत्या की वजह नहीं बता सके।

विज्ञापन

अर्मापुर निवासी प्रतिरक्षाकर्मी कृष्ण कुमार दीक्षित पत्नी बिंदु देवी और बच्चों नंदिनी, आरव व सुहाना के साथ रहते हैं। मंगलवार रात वह पत्नी और दो बच्चों के साथ मंदिर में दर्शन करने के बाद बाजार गए थे। घर पर सुहाना, उसकी छोटी बहन नंदिनी और दादी थीं। परिजनों के मुताबिक, रात में सुहाना अपने कमरे में गाना बजाकर डांस कर रही थी। कुछ देर बाद गाना बंद हो गया। इसके बाद नंदिनी बहन को देखने पहुंची, तो कमरे का दरवाजा बंद मिला।

Trending Videos
विज्ञापन

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
कई बार आवाज देने पर भी अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई, तो उसने दादी को जानकारी दी। दोनों ने धक्का देकर दरवाजा खोला, तो सुहाना फंदे पर लटकी मिली। यह देखकर उनके होश उड़ गए। परिजनों को सूचना दी गई। बेटी की मौत की खबर सुनकर माता-पिता बेसुध हो गए। अर्मापुर थाना प्रभारी राजेंद्रकांत शुक्ला ने बताया कि परिजन आत्महत्या की वजह नहीं बता सके हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें