फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर हादसा: तेज रफ्तार डीसीएम का अचानक फटा टायर, वाहन पलटने से सड़क पर बिखरा सामान, चालक समेत चार घायल

Tue, 17 Nov 2026 10:30 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर मंगलवार भोर पहर परचून का सामान लादकर फतेहपुर जा रही एक डीसीएम का टायर फटने से वह पलट गई। हादसे में चालक समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि हाईवे पर करीब एक घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
Kanpur Road Accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में महाराजपुर थाना क्षेत्र के पुरवामीर स्थित दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर के पास मंगलवार भोर पहर को बड़ा हादसा हो गया। कानपुर घंटाघर से परचून का सामान लादकर फतेहपुर के खागा जा रही डीसीएम का अचानक टायर फट गया। टायर फटते ही डीसीएम अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गई।

विज्ञापन

हादसे में डीसीएम पर सवार चालक शकील (48) पुत्र कल्लू निवासी मोहम्मदपुर कला थाना थरियांव फतेहपुर, महेंद्र सिंह (27) पुत्र गजराज सिंह निवासी ग्राम शिकारपुर थाना खागा, धर्मेंद्र (35) पुत्र गजराज और ओम किशन (42) पुत्र स्व. शिव भूषण निवासी ग्राम पूरा थाना खागा घायल हो गए।

Trending Videos
विज्ञापन





घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी भिजवाया

टक्कर इतनी तेज थी कि डीसीएम में लदा सारा परचून का सामान हाईवे पर बिखर गया। हादसे के बाद कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर करीब एक घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। सूचना मिलते ही महाराजपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस से सरसौल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। इसके बाद डीसीएम को क्रेन से किनारे कराया गया, तब जाकर यातायात सुचारू हो सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें