फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: सीवर चैंबर से काट रहे थे फाइबर केबल, रिफ्लेक्टर जैकेट पहन कर रहे थे चोरी, चार शातिर गिरफ्तार

Wed, 28 Oct 2026 12:26 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: बजरिया थाना क्षेत्र में करोड़ीमल पार्क के सामने सीवर चैंबर में उतरकर ऑप्टिकल फाइबर केबल काट रहे चार शातिर चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी खुद को सरकारी कर्मचारी दिखाने के लिए रिफ्लेक्टर जैकेट पहनकर इस वारदात को अंजाम दे रहे थे।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के बजरिया थाना क्षेत्र में करोड़ीमल पार्क के सामने सीवर चैंबर में लगी ऑप्टिकल फाइबर केबल काटने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी खुद को सरकारी कर्मचारी दिखाने के लिए रिफ्लेक्टर जैकेट पहनकर केबल काट रहे थे। पुलिस ने उनके पास से एक बोलेरो पिकअप और करीब 38 फुट लंबी ऑप्टिकल फाइबर केबल के 13 टुकड़े बरामद किए हैं।

विज्ञापन

बजरिया थानाप्रभारी अरविंद शर्मा के मुताबिक, 26 अक्तूबर की रात उपनिरीक्षक गणेश पाराशर पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि करोड़ीमल पार्क के सामने कुछ लोग रिफ्लेक्टर जैकेट पहनकर सीवर चैंबर में लगी ऑप्टिकल फाइबर केबल काट रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चारों को पकड़ लिया।

Trending Videos
विज्ञापन

आरोपियों का और आपाधिक रिकार्ड खंगाला जा रहा
पकड़े गए आरोपियों की पहचान बिहार के अररिया जिले के जोकीहाट थाना क्षेत्र के बागमारा निवासी इस्तखार, मुस्फीक और मोहम्मद अमजद तथा कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के निबुह निवासी अंकित कुमार के रूप में हुई। पुलिस ने चारों के खिलाफ बजरिया थाने में प्राथमिकी दर्ज की है। मंगलवार को उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से चारों को जेल भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि आरोपियों का और आपाधिक रिकार्ड खंगाला जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें