फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: केमिकल फैक्टरी में 14 घंटे से धधक रही आग, जहरीले धुएं से सांस लेना मुश्किल, अब मंगाया गया फोम टेंडर

Wed, 18 Nov 2026 03:33 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: महाराजपुर स्थित  इंक फैक्टरी में लगी भीषण आग 14 घंटे बाद भी बेकाबू बनी हुई है। फैक्टरी के अंदर 15 हजार लीटर केमिकल टैंक में लगातार हो रहे रिसाव के कारण आग बार-बार भड़क रही है। 100 से अधिक दमकल गाड़ियों का पानी इस्तेमाल होने के बाद अब स्थिति से निपटने के लिए फोम टेंडर मंगाया गया है।
विज्ञापन
kanpur fire accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में महाराजपुर थाना क्षेत्र के रूमा यूपीएसआईडीसी स्थित निकोलस पिगमेंट्स एंड इंक केमिकल फैक्टरी में मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे लगी भीषण आग बुधवार दोपहर तक यानी 14 घंटे बीत जाने के बाद भी पूरी तरह शांत नहीं हो सकी है। आग इतनी विकराल है कि इस पर काबू पाने के लिए प्रशासन को अपनी पूरी ताकत झोंकनी पड़ रही है।

विज्ञापन

दमकल कर्मियों और अधिकारियों के मुताबिक, फैक्टरी के अंदर करीब 15 हजार लीटर केमिकल से भरा एक बड़ा टैंक लगातार लीक हो रहा है। उसी टैंक से रिस रहे केमिकल की वजह से आग बार-बार भड़क उठती है और बुझने का नाम नहीं ले रही है। पानी से केमिकल की आग न बुझ पाने के कारण अब मौके पर विशेष फोम टेंडर मंगाया गया है, ताकि आग पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सके।

Trending Videos





फोम के सही इस्तेमाल के बाद ही नियंत्रण संभव हो पाएगा

पूरी रात चले रेस्क्यू ऑपरेशन में दमकल विभाग की टीमें जुटी रहीं। सुबह तक विभिन्न क्षमताओं की छोटी-बड़ी मिलाकर अब तक 100 से अधिक दमकल गाड़ियों का पानी इस्तेमाल किया जा चुका है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा के नेतृत्व में 80 से 100 फायर कर्मी लगातार मोर्चे पर डटे हुए हैं। सीएफओ का कहना है कि केमिकल के पूरी तरह जलने या फोम के सही इस्तेमाल के बाद ही आग पर पूरी तरह नियंत्रण संभव हो पाएगा।

करोड़ों का नुकसान, नालियों में बहा केमिकल युक्त पानी
इस भीषण अग्निकांड में फैक्टरी का अगला हिस्सा छोड़कर पूरा परिसर जलकर पूरी तरह खाक हो गया है। अंदर रखी मशीनें, कच्चा माल और केमिकल जलकर राख हो चुका है। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक नुकसान करोड़ों रुपये में है।

विज्ञापन

सांस लेने में भी भारी तकलीफ
हालांकि आग पूरी तरह बुझने के बाद ही आधिकारिक आंकलन सामने आ सकेगा। वहीं, आग बुझाने में इस्तेमाल किया गया पानी केमिकल युक्त होकर आसपास की नालियों में बह रहा है, जिससे एक किलोमीटर के दायरे में तीव्र दुर्गंध फैल गई है और स्थानीय लोगों को सांस लेने में भारी तकलीफ का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें