फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान, मार्कशीट खोने से थी आहत, भाई बोला- बहन कहती थी मेरा करियर बर्बाद हो गया

Tue, 03 Nov 2026 04:41 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: बर्रा थाना क्षेत्र स्थित एलआईजी कॉलोनी में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा ने अपनी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की मूल मार्कशीट खो जाने के डिप्रेशन में आकर सोमवार देर शाम घर के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। 
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में बर्रा थाना क्षेत्र के एलआईजी में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की मार्कशीट खोने से परेशान आकांक्षा पांडेय (23) ने सोमवार देर शाम कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। मां ने बेटी का शव दुपट्टे के सहारे लोहे के एंगल से लटका देखा तो चीख निकल गई। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की। भाई के मुताबिक, दस्तावेज न होने के कारण आकांक्षा प्रतियोगी परीक्षाओं के फार्म नहीं भर पा रही थी।

विज्ञापन

वह अक्सर कहती थी कि अब उसका करियर बर्बाद हो गया है। बर्रा के एलआईजी निवासी शिवकांत पांडेय ऑटो चालक हैं। परिवार में पत्नी, बेटा अभिषेक और बेटी आकांक्षा थी। अभिषेक ने बताया कि करीब एक साल पहले बहन की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की मार्कशीट कहीं खो गई थीं। बीते दिनों उसने दोबारा दस्तावेज निकलवाने के लिए कहा था। इस पर अभिषेक ने जल्द जाकर मार्कशीट निकलवाने का भरोसा दिया था।

Trending Videos
विज्ञापन

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
सोमवार देर शाम पिता ऑटो चलाने गए थे और अभिषेक किसी काम से बाहर था। मां घर के काम में व्यस्त थीं। इसी दौरान आकांक्षा कमरे में चली गई और फंदा लगा लिया। कुछ देर बाद मां ने उसे आवाज दी, लेकिन जवाब नहीं मिला। कमरे में पहुंचने पर बेटी का शव फंदे से लटका मिला। उनकी सूचना पर परिजन पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। बर्रा थाना प्रभारी क्षितिज कुमार सिंह ने बताया कि परिजन मार्कशीट खोने से छात्रा के परेशान रहने की जानकारी दी है। पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें