कानपुर देहात के रसूलाबाद में देवर के साथ बाइक से क्षेत्र के एक गांव स्थित मायके आ रही विवाहिता को रास्ते में पांच युवकों ने रोक लिया। तमंचा व चाकू दिखाकर जेवर व नकदी लूट ली। इसके बाद दो युवकों ने देवर को बंधक बना लिया वहीं महिला को खंडहर पशुचिकित्सालय में ले जाकर तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया।
इसके बाद सभी धमकी देकर फरार हो गए। घटना 11 दिन पुरानी है। एसपी से शिकायत पर पुलिस ने दो नामजद समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू की है। थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती का विवाह उन्नाव जिले के बांगरमऊ में हुआ है।
22 सितंबर को विवाहिता अपने देवर के साथ बाइक से मायके आ रही थी। रात में करीब आठ बजे गांव से करीब दो किमी पहले खंडहर पशुचिकित्सालय के पास दो बाइकों पर आए पांच नकाबपोश युवकों ने उनकी बाइक जबरन रुकवा ली।
देवर-भाभी को तमंचा व चाकू दिखाकर मंगलसूत्र, सोने की चेन, पर्स में रखे 8850 रुपये छीन लिए। इसके बाद दो युवकों ने तमंचे व चाकू के बल पर देवर को बंधक बना लिया, जबकि तीन साथी विवाहिता को खंडहर पशुचिकित्सालय में ले गए।