फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: केडीए चौराहे पर खुले मैनहोल में गिरा युवक, बच्चे के शोर मचाने पर बची जान, अस्पताल में कराया भर्ती

Tue, 24 Nov 2026 12:57 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: जाजमऊ में सोमवार रात फोन पर बात करते हुए गेस्ट हाउस से बाहर निकला युवक अंधेरे में खुले चैंबर में जा गिरे। स्थानीय लोगों की तत्परता से करीब 10 फीट गहरे मैनहोल से बेहोश युवक को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
केडीए चौराहे पर खुला मैनहोल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में जाजमऊ के केडीए चौराहे पर खुले मैनहोल ने एक बार फिर सरकारी व्यवस्था की लापरवाही उजागर कर दी। सोमवार रात रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने आए 19 वर्षीय युवक को अंधेरे में खुला चैंबर दिखाई नहीं दिया और वह सीधे करीब 10 फीट गहरे मैनहोल में जा गिरा। युवक के गिरते ही वहां मौजूद एक बच्चे ने चीख-पुकार मचा दी। बच्चे की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े।

विज्ञापन

इसके बाद युवक को बाहर निकाला। हादसे में युवक बेहोश हो गया था। उसे तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के मुताबिक, फतेहपुर के मेडापाटी निवासी 19 वर्षीय युवक तौफ़ीक़ खान जाजमऊ के केडीए चौराहे स्थित एक गेस्ट हाउस में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने आया था। बताया गया कि वह फोन पर बात करते हुए गेस्ट हाउस से बाहर निकला और किसी को चाबी देने जा रहा था।

Trending Videos





खुले चैंबरों को लेकर जिम्मेदार विभाग गंभीर नहीं

इसी दौरान अंधेरे में सड़क पर खुला मैनहोल नजर नहीं आया और वह उसमें समा गया। युवक के अचानक गायब होने और फिर चैंबर में गिरने की आवाज से मौके पर अफरातफरी मच गई। एक बच्चे ने उसे गिरते देख शोर मचाया तो स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़े। करीब 10 फीट गहरे चैंबर में बेहोश पड़े युवक को लोगों ने किसी तरह बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में निर्माण कार्य और खुले चैंबरों को लेकर जिम्मेदार विभाग गंभीर नहीं है।
विज्ञापन

मैनहोल तत्काल बंद कराने की मांग
अधिकारियों और कर्मचारियों की कथित लापरवाही का खामियाजा राहगीरों को भुगतना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि यदि बच्चे की चीख सुनकर समय पर लोग नहीं पहुंचते, तो युवक की जान जा सकती थी। लोगों ने केडीए और संबंधित विभाग से क्षेत्र के सभी खुले मैनहोल तत्काल बंद कराने और निर्माण स्थलों पर सुरक्षा इंतजाम करने की मांग की है। सवाल यह है कि क्या जिम्मेदार विभाग किसी की जान जाने के बाद ही जागेगा?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें