अधिवक्ता हत्याकांड के आरोपी के मकान पर चला बुलडोजर
- फोटो : amar ujala
कन्नौज जिले के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में अधिवक्ता अनुज चतुर्वेदी हत्याकांड के आरोपी कांग्रेस नेता अमोल दीक्षित के मकान को गिराने की कार्रवाई शुरू हो गई है। शुक्रवार को प्रशासन और नगर पालिका की टीम बुलडोजर लेकर मोहल्ला इब्राहिम गंज पड़ाव पहुंची।
टीम ने मौके पर पहुंचते ही मकान के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी। बताया गया कि अमोल दीक्षित का यह मकान अवैध तरीके से बनाया गया है। इसी आधार पर प्रशासन की ओर से मकान गिराने की कार्रवाई की जा रही है। बुलडोजर पहुंचते ही मोहल्ले में हलचल मच गई।