फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां कच्छा बनियान गिरोह का तांडव

Mon, 07 Nov 2016 09:44 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
कानपुर में कच्छा बनियान गिरोह ने जमकर तांडव मचाया है। एक के बाद एक अपराधियों की वारदात ने जैसे सरकार और प्रशासन को खुली चुनौती दे रखी है। गिरोह ने शनिवार रात एक और बड़ी लूट को अंजाम दिया है। बदमाशों ने एक ही परिवार के तीन घरों में घुसकर महिलाओं समेत 9 लोगों से जमकर मारपीट की और 10 लाख की लूट कर फरार हो गए। खौफज़दा परिवार ने वारदात के बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जांच कर मामला दर्ज कर लिया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


ककवन थानाक्षेत्र के रहीमपुर निवासी सुरेश चक्रवर्ती ने बताया कच्छा बनियान गिरोह के करीब आठ-दस बदमाश देर रात लाठी-डंडे और धारदार हथियार लेकर घर में घुस आए। इस दौरान सुरेश अपने परिवार वालों के साथ सो रहे थे। बदमाशों ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया और अचानक उनपर हमला कर दिया।

बदमाशों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। चीख पुकार सुनकर आए परिवार के अन्य लोगों को भी लाठी डंडों से प्रहार कर अधमरा कर दिया। बदमाशों ने पीड़ित परिवार की महिलाओं से भी मारपीट की। बाद में सोने की चेन, अन्य जेवरात व कैश लूट कर भाग गए। जाते-जाते बदमाशों ने रिपोर्ट दर्ज कराने पर जान से मारने की धमकी भी दी। डरे-सहमे परिवार ने रात के तकरीबन 2 बजे घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने लूट के बाद घर में बिखरे सामान का जायजा लिया और मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें