फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरखुरानों ने लूटा, जूते तक नहीं छोड़े

Sat, 23 Jan 2016 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई में एक निजी बैंक में सेल्स एग्जिक्यूटिव आकाश त्रिवेदी को पुष्पक एक्सप्रेस में जहरखुरानों ने नशीली चाय पिलाकर लूट लिया। बदमाश नकदी, मोबाइल के साथ जूते तक ले गए। लुटेरों से बचा आकाश का बैग एक मददगार ले उड़ा।
विज्ञापन


जीआरपी ने उसे अस्पताल पहुंचाने की बजाय घंटों थाने में बिठाए रखा। हालत बिगड़ने पर उसे केपीएम अस्पताल ले गई। मुंबई निवासी आकाश गुरुवार को ट्रेन से कानपुर आ रहा था। उसे छिबरामऊ अपनी बहन के घर जाना था। आकाश ने बताया कि मध्य प्रदेश के हबीबगंज स्टेशन से तीन युवक ट्रेन में बैठे।

तीनों ने उससे दोस्ती गांठ ली। बातचीत के दौरान एक युवक ने अपना नाम गौरव बताया। रास्ते में तीनों ने उसे चाय पिलाई। चाय पीने के बाद उसे होश नहीं रहा। ट्रेन सेंट्रल स्टेशन आने पर उन्हें हल्का होश आया तो देखा मोबाइल फोन, पर्स और जूते गायब थे।
विज्ञापन


स्टेशन पर एक युवक ने उसकी हालत देख मदद का भरोसा दिया। वह हाथ पकड़ कर जीआरपी थाने ले गया। थाने के बाहर उसे छोड़ दिया और उसका बैग लेकर रफूचक्कर हो गया। बैग में नकदी, कपड़े और कीमती सामान था।

तूफान एक्सप्रेस से महिला का बैग चोरी
तूफान एक्सप्रेस के एसी कोच से एयरफोर्स कर्मी कुंदन कुमार की पत्नी अपर्णा कुमारी का किसी ने बैग पार कर दिया। अपर्णा के अनुसार बैग में तीन लाख रुपये के जेवर समेत नकदी और अन्य कीमती सामान था। सेंट्रल स्टेशन पर ट्रेन के रुकने के बाद पीड़िता ने जीआरपी थाने में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पटना बिहार के मोलदियार टोला निवासी एयरफोर्स कर्मी कुंदन कुमार शहर में ही तैनात हैं। उनकी पत्नी अपर्णा कुमारी भाई शुभम के साथ तूफान एक्सप्रेस के कोच बी-वन से कानपुर आ रहीं थीं। अपर्णा के मुताबिक बक्सर और मुगलसराय स्टेशन के बीच किसी ने उनका बैग पर कर दिया। महिला का आरोप है कि कोच अटेंडेंट और टीटीई ने पर्स चोरी की शिकायत पर ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें