बरौर के स्थानीय बाजार में गत शुक्रवार की रात चोरों ने एक ज्वैलरी की दुकान के ताले तोड़कर तिजोरी में रखा 10 ग्राम सोना और 500 ग्राम चांदी पार कर दी।
खुली तिजोरी थाने के पीछे लाही के खेत में मिली है। पुलिस को तहरीर दी गई है। बरौर निवासी श्यामबाबू गुप्ता ने बताया कि बाजार में उसकी ज्वैलरी की दुकान है।
शुक्रवार की शाम वह रोजाना की तरह दुकान बंद करके घर चला गया। शनिवार को सबेरे दुकान के ताले टूटे पड़े थे और शटर उचका था।
अंदर देखा तो सामान बिखरे पड़े थे और तिजोरी नदारत थी। थाना इंचार्ज अंबरीश यादव ने फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को बुलाकर प्रिंट लिए गए हैं। जांच की जा रही है। जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा।