फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैराना में हो रही सर्वाधिक विद्युत चोरी

Wed, 30 Dec 2015 01:17 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले के अन्य कस्बों के मुकाबले कैराना में सर्वाधिक बिजली चोरी हो रही है। जितनी बिजली लखनऊ कंट्रोल रूम से कैराना को मिल रही है, उसके सापेक्ष वसूली बहुत कम है। यही स्थिति रही, तो जिले के अन्य कस्बों की अपेक्षा कैराना कस्बा बिजली आपूर्ति में घाटे में रहेगा।
विज्ञापन


दिसंबर माह के आंकड़ों पर ही गौर किया जाए, तो कैराना कस्बा को 26.49 लाख यूनिट बिजली प्राप्त हुई, जिसके सापेक्ष 58.94 लाख रुपये की वसूली हुई। यानि 2.22 रुपये प्रति यूनिट का राजस्व वसूली दर सामने आ रही है। आपूर्ति और वसूली में अंतर साफ करता है कि कैराना में बिजली चोरी किस कदर हो रही है।

कैराना की बिजली आपूर्ति पर भी पड़ सकता है। वहीं, कैराना के साथ ही ऊन कस्बा भी वसूली में पिछड़ रहा है। अधीक्षण अभियंता शेष कुमार बघेल ने बताया कि पांच हजार से ऊपर की आबादी वाले कस्बों में बिजली आपूर्ति के लिए नियम बना है। जब वसूली का प्रतिशत मानक के अनुरूप होगा, तो उन कस्बों को स्वत: ही 22 घंटे तक बिजली मिलनी शुरू करा दी जाएगी।
विज्ञापन


वसूली के हिसाब से बिजली का मानक
उप्र पावर कारपोरेशन कस्बों में बिजली आपूर्ति को लेकर मानक निर्धारित किया है। प्राप्त बिजली के सापेक्ष राजस्व वसूली की गणना करके जिस कस्बे में 4.5 रुपये प्रति यूनिट का अनुपात आ रहा है, उन कस्बों में 22 घंटे बिजली आपूर्ति देने का प्रावधान बनाया हुआ है।

जनवरी से मिलेगी 22 घंटे बिजली
शामली, थानाभवन और कांधला में राजस्व वसूली मानक से भी ज्यादा हो रही है। शामली में 8.39, कांधला 6.07 और थानाभवन का वसूली दर का औसत प्रति यूनिट 6.93 रुपये आ रहा है। इसी के चलते जनवरी से शामली सिटी को 22 घंटे तक आपूर्ति मिलने लगेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें