शास्त्री नगर में एक जनरल मर्चेंट की दुकान पर आबकारी टीम और काकादेव पुलिस ने छापा मारकर 16 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की। पुलिस का कहना है कि दुकानदार मनोज निगम जनरल मर्चेंट की दुकान में शराब बेचता था। मनोज को गिफ्तार कर लिया गया है। मनोज खुद को शहर कांग्रेस कमेटी का संगठन मंत्री बता रहा है।
आबकारी विभाग के अफसरों को शिकायत मिली थी कि शास्त्री नगर में एक जनरल मर्चेंट की दुकान पर रात में शराब की बिक्री होती है। आबकारी टीम ने काकादेव पुलिस के साथ मनोज निगम की जनरल मर्चेंट की दुकान पर छापा मारकर उसे पकड़ा। इधर, मनोज का कहना है कि उसके घर में एक पार्टी होनी है। रिश्तेदारों और दोस्तों के लिए उसने शराब खरीद कर रखी थी।