फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौन: 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली…अस्पताल में भर्ती, ये सामान हुआ बरामद

Thu, 29 Oct 2026 09:33 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन

सार

Jalaun News: बस यात्रा के दौरान एक महिला से नकदी और जेवरात चोरी करने के मामले में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश आजाद खां को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। इस मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी है, जिससे वह घायल हो गया।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालौन जिले में बस में बैठी महिला से नकदी और जेवरात चोरी करने के मामले में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में आरोपी गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसके कब्जे से अवैध असलहा, कारतूस, 9500 रुपये नकद और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, 30 अगस्त 2026 को बस में बैठी महिला से नकदी और जेवरात चोरी की घटना हुई थी। मामले में वांछित आजाद खां निवासी दलेल नगर, थाना अजीतमल, जिला औरैया पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। बुधवार को एसओजी, सर्विलांस और थाना जालौन पुलिस की संयुक्त टीम मुखबिर की सूचना पर जालौन-कोंच संपर्क मार्ग पर चेकिंग कर रही थी।

Trending Videos
विज्ञापन





घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा

इसी दौरान डीडी मेमोरियल स्कूल के पास पुलिस की आरोपी से मुठभेड़ हो गई, जिसमें वह गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी के पास से एक अवैध असलहा, उसमें फंसा एक कारतूस, दो जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, 9500 रुपये नकद और मोटरसाइकिल बरामद की है। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें