फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां आज भी बंदूकों की साये में पड़ते हैं वोट, डर के मारे कोई बोलने तक को तैयार नहीं

Sat, 18 Feb 2017 11:16 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
2007 तक बीहड़ से जारी होता था फतवा
आज भी यूपी का एक जिला ऐसा है जहां डकैतों की दहशत बरकरार है। मुखबिरी तो दूर इनके खिलाफ कोई बोलने तक को तैयार नहीं होता। डकैत गैंग के इशारे पर लोग वोट डालते हैं। यमुना के बीहड़ से इन गिरोहों का प्रत्याशी के पक्ष में फतवा जारी होता था। इसके लिए प्रत्याशी गिरोह सरगना को नजराना देते आए हैं। 
विज्ञापन

यहां आज भी बंदूकों की साये में पड़ते हैं वोट, डर के मारे कोई बोलने तक को तैयार नहीं

2 of 6
डेमो पिक
फतेहपुर और कौशांबी जिले से जुडा यमुना तटवर्ती क्षेत्रों में चुनावी सीजन में डकैतों की सक्रियता बढ़ती जा रही है। खागा विधानसभा चुनाव में बांदा के गोप्पा यादव गिरोह का दखल हो सकता है। इस क्षेत्र के यमुना तटवर्ती क्षेत्र में आतंक जमा रहे इस दस्यु सरगना से प्रत्याशियों ने संपर्क साधना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

यहां आज भी बंदूकों की साये में पड़ते हैं वोट, डर के मारे कोई बोलने तक को तैयार नहीं

3 of 6
डेमो पिक
गिरोह के मध्यस्थ के रूप में मारे गए दस्यु शंकर के बेटे की पहचान है। पिछले कई चुनाव दस्यु उमर और दस्यु शंकर की बंदूकों के साये में हुए हैं, जिसमें उनके पसंदीदा प्रत्याशी विधायक चुने भी गए हैं। पहले शंकर और उसके बाद उमर गिरोह का खात्म होने के बाद जिले में गोलियों की धमक कमजोर हो गई थी।

यहां आज भी बंदूकों की साये में पड़ते हैं वोट, डर के मारे कोई बोलने तक को तैयार नहीं

4 of 6
डेमो पिक
लोकसभा चुनाव 2014 में खागा जिला दस्युविहीन था। इधर, दो साल में बांदा के दस्यु गोप्पा यादव का गिरोह किशनपुर, खखरेरू से लेकर धाता थाना क्षेत्र में खासा प्रभाव बना चुका है। 15 से ज्यादा असलाहधारी लोगों का ये गिरोह आए दिन यमुना तटवर्ती गांवों में घूमता देखा जा रहा है।
विज्ञापन

यहां आज भी बंदूकों की साये में पड़ते हैं वोट, डर के मारे कोई बोलने तक को तैयार नहीं

5 of 6
डेमो पिक
नाम उजागर न करने की शर्त पर गांव के लोग बताते हैं कि गोप्पा का गिरोह दस्यु उमर और शंकर गिरोह के रास्ते पर चल रहा है। इसी लिए लोग उनके खिलाफ मुखबिरी से भय खाते हैं। गोप्पा गैंग की आय मछली शिकार, बालू माफियाओं से होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां आज भी बंदूकों की साये में पड़ते हैं वोट, डर के मारे कोई बोलने तक को तैयार नहीं

6 of 6
डेमो पिक
अगर पुलिस प्रशासन समय रहते नहीं चेता, तो खागा विधानसभा का चुनाव बुलेट से प्रभावित हो सकता है। अभी से मतदाताओं में दहशत दिखने लगी है। अपर पुलिस अधीक्षक राजकमल यादव का कहना है कि गोप्पा गिरोह की अभी तक कोई शिकायत नहीं आई है। इसके बावजूद यमुना के बीहड़ों पर पुलिस की पूरी नजर है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें