फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट की शिकार इंस्पेक्टर की बीवी को पुलिस ने खूब छकाया

Sat, 04 Mar 2017 01:28 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
लूट की शिकार रेनू
विज्ञापन
रेनू के पति पुलिस इन्सपेक्टर है लेकिन जब रेनू के साथ लूट की वारदात हो गई तो सिपाहियों के सवाल सुनकर उसके होश उड़ गए। पुलिसवालों की पूछताछ ने उसे खूब छकाया। मामला यूपी के कानपुर शहर का है। 
विज्ञापन


कानपुर स्वरूप नगर में गुरुवार शाम प्रतापगढ़ में तैनात इंस्पेक्टर की पत्नी से पर्स लूट हो गई। 100 नंबर की सूचना पर पहुंचे बीट सिपाही ने महिला के सामने इतने सवाल रख दिए जिससे वह त्रस्त हो गई। महिला ने पति को फोन लगा लूट की जानकारी और सिपाही के बेतुके सवालों के बारे में बताया तो वह दंग रह गए। उन्होंने सिपाही से बात की लेकिन कुछ नहीं हुआ। न रिपोर्ट दर्ज हुई न लुटेरों का पता किया गया। मात्र चार घंटे के अंदर ही महिला के एटीएम से 49 हजार रुपये निकाल लिए गए। महिला ने एटीएम कार्ड के कवर में एटीएम पिन लिख रखा था। दूसरे दिन प्रतापगढ़ से आए इंस्पेक्टर एसएसपी से मिले तब पुलिस ने 24 घंटे बाद रिपोर्ट दर्ज की।

प्रतापगढ़ कोतवाली में तैनात इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह का परिवार खलासी लाइन ग्वालटोली में रहता है। इंस्पेक्टर के मुताबिक गुरुवार देर शाम पत्नी रेनू बेटे को लेकर रिक्शे से स्वरूप नगर स्थित डॉक्टर के यहां जा रही थी। अनाइचा रेस्टोरेंट के पास बाइक सवार लुटेरा झपट्टा मारकर रेनू का पर्स लूट भाग निकला। पर्स में तीन हजार रुपये, दो एटीएम कार्ड, बैंक से जुड़े कागजात, पहचान पत्र समेत तमाम सामान था।
विज्ञापन


रेनू की सूचना पर स्वरूप नगर थाने का एक सिपाही मौके पहुंचा और रेनू से ही उल्टा सवाल-जवाब करना शुरू कर दिया। रेनू के मुताबिक वह लूट को ही फर्जी करार देने में लगा था। सवालों से परेशान रेनू ने पति को पूरी जानकारी दी। इंस्पेक्टर एसके सिंह ने सिपाही की मोबाइल पर ही क्लास लगाई। इसके बाद रेनू ने थाने में तहरीर दी लेकिन पुलिस हरकत में नहीं आई। इधर, रात 12 बजे के बाद एटीएम से 49 हजार रुपये निकाल लिए गए। यह रकम सिविल लाइंस, स्वरूप नगर और आसपास के एरिया में लगे एटीएम से निकाली गई थी। इधर, स्वरूप नगर पुलिस ने एफआईआर दर्ज न करने पर इंस्पेक्टर प्रतापगढ़ से शहर आए और शुक्रवार देर शाम एसएसपी से मिलकर उन्हें घटना और स्वरूप नगर पुलिस की कार्यप्रणाली की जानकारी दी। एसएसपी के आदेश पर उनकी रिपोर्ट दर्ज हुई। इसके बाद पुलिस और क्राइम ब्रांच सक्रिय हुई। हालांकि लुटेरे के बारे में सुराग नहीं लगा है। पुलिस एटीएम से सीसीटीवी फुटेज प्राप्त करने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें