फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध वेंडरों ने डाली थी तीन ट्रेनों में डकैती

Sun, 09 Oct 2016 09:19 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कानपुर रेलवे स्टेशन की तस्वीर
विज्ञापन
चार अक्तूबर को जयपुरिया क्रॉसिंग के पास तीन ट्रेनों में हुई डकैती के मामले में जीआरपी ने रविवार दोपहर को उन्नाव के दो अवैध वेंडरों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके दो साथी फरार हैं। जीआरपी के मुताबिक लूट के माल का बंटवारा करते समय पुलिस ने इनको गंगा पुल के नीचे से गिरफ्तार किया है। इनके पास से लूट के 25480 रुपए, आठ मोबाइल, जेवरात बरामद हुए हैं। 
विज्ञापन

एसपी रेलवे केपी सिंह ने रविवार को प्रेसवार्ता कर बताया कि जांच टीम प्रभारी श्यामव्रत सिंह यादव ने मुखबिर की सूचना पर लखनऊ के तेलीबाग निवासी संजय जायसवाल उर्फ संजय करिया और अमौसी निवासी दिलीप यादव को हिरासत में लिया है। वहीं शुक्लागंज निवासी खलील और नूर आलम नदी में कूदकर भाग निकले। ये सभी उन्नाव स्टेशन पर अवैध रूप से सामान बेचते थे। 

घटना के बाद एसपी रेलवे ने बताया था कि जीआरपी इंस्पेक्टर श्यामव्रत सिंह यादव और दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया है लेकिन डकैती कांड की जांच श्यामव्रत सिंह ने ही की। उन्हें जांच टीम का प्रभारी बनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें