फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति को मारने में पत्नी सहित सात पर रिपोर्ट

Thu, 11 Feb 2016 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
महाराजपुर में युवक की संदिग्ध हालात में मौत के बाद परिजनों ने पत्नी सहित सात लोगों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। युवक के पिता ने आरोप लगाया है कि पत्नी को ससुराल से विदा कराने गया था।
विज्ञापन


इस दौरान धोखे से जहरीला पदार्थ खिलाया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। महाराजपुर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
रुद्रपुर शिवराजपुर निवासी शोभरन लाल ने बेटे राजेश (34) की शादी सैंबसी गांव भबासा महाराजपुर में हरीलाल की बेटी कमलेश से की थी। किसी बात को लेकर दोनों में अनबन हो गई।

विवाद के चलते कमलेश बेटियों संग मायके में रहने लगी। शोभरन का आरोप है कि 24 जनवरी को बेटा राजेश पत्नी को विदा कराने ससुराल गया था। इस दौरान ससुरालियों ने जहरीला पदार्थ खिला दिया और मारुति वैन से गांव से पहले सिकंदरपुर चौराहे शिवराजपुर पर बेहोशी हालत में फेंककर भाग निकले।
विज्ञापन


परिजनों ने राजेश को शिवराजपुर सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से हैलट रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान राजेश की मौत हो गई। महाराजपुर और शिवराजपुर पुलिस ने एक-दूसरे क्षेत्र का मामला होने के चलते रिपोर्ट नहीं दर्ज की। इस पर शोभरन ने आईजी जकी अहमद से गुहार लगाई।

आईजी के आदेश पर बुधवार को महाराजपुर पुलिस ने पत्नी कमलेश, ससुर हरीलाल, सास सुतरनी, चचेरे भाई जसवंत, छोटे सहित सात के खिलाफ हत्या, 30 हजार रुपये की डकैती में रिपोर्ट दर्ज की है।

सीए की पत्नी ने ससुर पर लगाया रेप का आरोप
कानपुर साउथ। गोविंदनगर निवासी महिला ने अपने चार्टर्ड एकाउंटेंट पति और ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न व ससुर पर रेप व छेड़छाड़ का आरोप लगा किदवईनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। एच ब्लाक निवासी सेंट्रल एक्साइज अफसर की बेटी का आरोप है कि ससुराल में उसके ससुर ने उसके साथ न सिर्फ रेप किया बल्कि दहेज की मांग की।

महिला ने बताया कि उसकी शादी किदवईनगर एन ब्लाक निवासी चार्टर्ड एकाउंटेंट के संग बीते साल अप्रैल माह में हुई थी। पति तो कमरे में आते नहीं थे, जिसके चलते ससुर उन पर बुरी नजर रखने लगे थे। महिला ने आरोप लगाया कि शादी के चार माह बाद से ससुर ने शारीरिक शोषण करना शुरू कर दिया।

विरोध करने पर ससुराल वाले मारते पीटते थे, और अतिरिक्त दहेज की मांग करते थे। इतना ही नहीं पति की बुआ का बेटा भी अक्सर उनके साथ छेड़खानी किया करता था। ससुर और देवर की हरकतें कई मर्तबा पति को भी बताई लेकिन उन्हें रोकने की बजाए पति मारापीटा करता था। जिससे तंग आकर हाल ही में उसने ससुराल भी छोड़ दी।

मायके वाले समझौते के लिए जाते हैं तो ससुराल वाले दहेज की मांग करते हुए धमकाते हैं। लिहाजा मजबूरन उसे एसएसपी से गुहार लगानी पड़ी।

इसके बाद किदवईनगर थाने में पति समेत पांच ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हो सकी। इंस्पेक्टर फाजिल के मुताबिक आरोप गंभीर है, लिहाजा ससुरालियों को गुरुवार को थाने बुलाया गया है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

घर में बंधक बनाकर शोहदे को पीटा
कानपुर (ब्यूरो)। चकेरी में छेड़खानी करने वाले शोहदे को घर में बंधक बनाकर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर शोहदे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

चकेरी अहिरवां निवासी युवक सचिन इलाके में रहने वाली विवाहिता को कई दिनों से छेड़खानी कर रहा था। इतना ही दिन भर फोन, मैसेज और घर से निकलने पर उसका पीछा कर जीना दुश्वार कर दिया था।

शोहदे की हरकतों से तंग आकर महिला ने पूरी प्लानिंग से शोहदे सचिन को झांसे में लिया। इसके बाद फोन करके मिलने के लिए उसे अपने घर पर बुलाया। घर में मौजूद महिला के पति सहित अन्य लोगों ने शोहदे को बंधक बनाकर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया। चकेरी एसओ ने बताया कि शोहदे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें