फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दी फिर आधी रात थाने पहुंचकर बोला- साहब मैंने पत्नी को मार डाला

Tue, 21 May 2019 05:48 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के उन्नाव जिले में सोमवार रात निर्मम हत्या का एक मामला सामने आया है। यहां पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।  इसके बाद पति ने जो किया उससे हर कोई हैरान रह गया। 
विज्ञापन


यह घटना पुरवा कोतवाली क्षेत्र के गांव भदनांग की है। यहां शिवाकांत ने सोमवार देर रात विवाद के दौरान पत्नी सन्नो (35) को गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस के मुताबिक, पत्नी की हत्या करके पति खुद रात 1 बजे कोतवाली पहुंचा, उसने पुलिस को पत्नी की हत्या करने की सूचना देते हुए अपना जुर्म कबूल किया।

जानकारी मिलते ही पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी। डॉग स्क्वाएड भी मौके पर पहुंचा। पुलिस इस बात की जानकारी कर रही है कि परिवार के किसी व्यक्ति को बचाने के लिए पत्नी की हत्या का इल्जाम अपने ऊपर तो नहीं ले रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें