फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में भाजपा विधायक के भतीजे समेत पांच गिरफ्तार, नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का आरोप

Tue, 21 May 2019 04:43 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा पुलिस ने मंगलवार को जालसाजी के आरोप में भाजपा विधायक के भतीजे समेत पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवकों पर रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का आरोप है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।  
विज्ञापन


एक सूचना के आधार पर पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र से पांच युवकों को गिरफ्तार किया। इनके पास से 47 हजार रुपये और कागजात बरामद मिले हैं। पकड़े गए सभी युवक आगरा, कानपुर और दिल्ली के रहने वाले हैं। इनके पास से कई डिग्री मिली हैं।

पकड़े गए आरोपियों में से अमित कुमार नाम का युवक कोचिंग सेंटर चलाता है। वो आगरा ग्रामीण विधायक हेमलता दिवाकर का भतीजा है। अन्य चार आरोपियों में दिल्ली निवासी सिकन्दर, आगरा का गौतम, कानपुर नगर का रामकुमार है। 
विज्ञापन


भतीजे की गिरफ्तारी पर भाजपा विधायक ने कहा कि अमित कोचिंग चलाता है। हिमांशु नाम के युवक ने उससे कहा था कि कोचिंग में पढ़ने वाले छात्रों की नौकरी लगवा देगा। फ्रॉड हिमांशु ने किया, अमित को फंसवा दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें