यूपी के उन्नाव जिले में सोमवार रात निर्मम हत्या का एक मामला सामने आया है। यहां पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। इसके बाद पति ने जो किया उससे हर कोई हैरान रह गया।
यह घटना पुरवा कोतवाली क्षेत्र के गांव भदनांग की है। यहां शिवाकांत ने सोमवार देर रात विवाद के दौरान पत्नी सन्नो (35) को गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस के मुताबिक, पत्नी की हत्या करके पति खुद रात 1 बजे कोतवाली पहुंचा, उसने पुलिस को पत्नी की हत्या करने की सूचना देते हुए अपना जुर्म कबूल किया।
जानकारी मिलते ही पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी। डॉग स्क्वाएड भी मौके पर पहुंचा। पुलिस इस बात की जानकारी कर रही है कि परिवार के किसी व्यक्ति को बचाने के लिए पत्नी की हत्या का इल्जाम अपने ऊपर तो नहीं ले रहा है।