फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे ने बहू को मार डाला तो बुजुर्ग ने कर ली आत्महत्या, कहीं ये वजह तो नहीं!

Wed, 04 Jul 2018 04:22 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
जंगल में पड़ा महिला का शव व घटना स्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के हमीरपुर जिले में बुधवार को एक अनोखी घटना सामने आयी है। यहां बेटे ने बहू की हत्या कर दी तो पिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद से गांव के लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। 

 

यह घटना हमीरपुर जिले में जरिया थानाक्षेत्र के जमोड़ी गांव की है। यहां सुबह करीब नौ बजे पति ने पत्नी से जंगल में लकड़ियां काटने के लिए चलने को कहा। घर से करीब दो किलोमीटर दूर जंगल में पहुंचकर पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। बेटे व बहू को ढूढ़ते हुए पिता भी जंगल में पहुंचे तो इस वारदात को देखकर हैरान रह गए। 

 

पिता को घटना स्थल पर देख बेटा गुस्से में बोला कि अब तुम्हें भी नहीं छोड़ूंगा। बेटे के सिर पर हैवानियत सवार देख पिता जंगल से भागकर गांव आया और ग्रामीणों को जानकारी दी। इसके बाद पिता ने घर से कुछ ही दूर खेत में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 

विज्ञापन

 

घटना की सूचना मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गयी। इस घटना के बाद से गांव के लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। ससुर से अवैध संबंध के शक के चलते पत्नी की हत्या किए जाने की बात सामने आ रही है। 

विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें