हमीरपुर कुरारा थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने 29 जून को थाने में दी तहरीर में आरोप लगाया था कि गांव निवासी कुंवर बहादुर समेत आठ लोग उसके घर के अंदर घुस आए। चार लोगों ने उसे बंधक बनाकर गैंगरेप किया। बाकी मारपीट कर चले गए। पुलिस ने उसी दिन आरोपी मेहंदू निषाद, लोधेराम, छोटेलाला व बहादुर तिवारी के खिलाफ एनसीआर दर्ज की थी। मगर महिला की ओर से लगाए गए दुष्कर्म के मामले पर कोई कार्रवाई नहीं की।
हालांकि एसपी अजय कुमार सिंह ने इसकी जांच सीओ सदर रजनीश उपाध्याय से कराई। जांच में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई, बल्कि छेड़खानी का मामला सामने आया। जिस पर सोमवार रात कुरारा पुलिस ने एनसीआर में धाराओं की बढ़ोत्तरी की है। कोतवाल दीनदयाल ने बताया आरोपियों की तलाश की जा रही है।