फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: पहले करवाचौथ से 2 दिन पहले पति ने कर दिया ये कांड, सात जून को हुई थी शादी

Sat, 07 Oct 2017 03:58 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
इसी सात जून को हुई थी शादी, गर्भवती थी पत्नी
शादी के बाद रमा पहले करवाचौथ की तैयारी कर रही थी। वह काफी खुश थी उसने अपने बाबुल से कहा था कि पापा करवा के साथ हमारे लिए अच्छी साड़ी और सामान लेकर आना। लेकिन उसे क्या पता था जिस पति की लंबी उम्र के लिए वह व्रत रखने जा रही है वही पति उसकी जिंदगी छीन लेगा। मामला यूपी के कानपुर शहर का है। जहां एक नशेबाज पति ने लोहे के तवे से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। सात जून 2017 को ही दोनों की शादी हुई थी।
 
विज्ञापन

2 of 5
तवे से पीट-पीटकर मौत के घाट उतारा, नशेबाज पति फरार
पुरवा उन्नाव के अडगांव पासाखेड़ा गांव निवासी प्राइवेट कर्मी भीखाराम की बेटी रमा (23) की शादी कानपुर निवासी पेंटर राजेश के साथ 7 जून 2017 को हुई थी। राजेश ज्यौरा नवाबगंज में प्यारे लाल के मकान में किराए पर रहता है। इसी मकान में उसका बड़ा भाई राजू अपने परिवार और मांमुन्नी के साथ रहता है। राजू ने बताया कि रमा के परिजनों की माली हालत ठीक नहीं है। दोनों परिवारों की सहमति से राजेश और रमा की कोर्ट में शादी हुई थी। गुरुवार रात किसी बात पर दोनों में विवाद हो गया। इसके बाद राजेश ने तवा से पीटकर रमा की हत्या कर दी। इसके बाद वह घर से भाग गया। बकौल राजू शुक्रवार सुबह रमा को जमीन पर खून से लथपथ देखकर फौरन हिन्दू खेड़ा उन्नाव निवासी रमा के मौसा सुरेश और नवाबगंज पुलिस को मोबाइल के जरिए घटना की सूचना दी। इसके बाद रमा के पिता भीखा राम, मां गंगा दुलारी परिवार के लोगों के साथ ज्यौरा पहुंचे। भीखा राम ने बताया कि राजेश शराब का लती है। शराब पीने से मना करने पर राजेश उसके साथ मारपीट करता था। शराब पीने का विरोध करने पर ही राजेश ने रमा की हत्या की है। थानाध्यक्ष ने बताया कि रमा के मायके वालों ने शव के अंतिम संस्कार के बाद तहरीर देने की बात कही है।
 
विज्ञापन

3 of 5
रमा और उसके पति की पुरानी फोटो
मां ने लगाया सास पर आरोप 
रमा की मां गंगादुलारी ने राजेश की मां मुन्नी देवी पर दहेज की खातिर बेटी को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। गंगा दुलारी ने बताया कि 15 दिन पहले रमा मायके आई थी। तब उसने बताया था कि सास दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करती हैं। कहती हैं कि शादी में तुम्हारे परिवार वालों ने कुछ नहीं दिया। सास ने उसके जेवरात भी उतरवा कर अपने पास रख लिए। सास ने कहा है कि करवा चौथ पर मायके वालों से हमारे लिए कॉटन की साड़ी मंगवा कर देना। गंगा दुलारी का आरोप है कि मुन्नी की शह पर राजेश ने रमा की हत्या की है।
 

4 of 5
मृतक रमा की मां
शनिवार को करवा का सामान लेकर आना था
भीखा राम ने बताया कि रविवार को रमा का पहला करवा चौथ था। इसे लेकर रमा काफी खुश थी। उसने कहा था कि पापा करवा के साथ हमारे लिए अच्छी साड़ी और सामान लेकर आना। भीखा ने बताया कि उन्होंने बेटी और उसकी सास के लिए साड़ी व करवा का सामान खरीद लिया था। शनिवार को उसे बेटी की ससुराल सामान लेकर जाना था, लेकिन उसके पहले ही दामाद ने बेटी की जान ले ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीट-पीट कर हत्या की गई तो रमा चीखी-चिल्लाई होगी, बाकी परिजनों और अन्य किराएदारों को क्यों नहीं पता चला
सिर की हड्डी टूटी मिली, शरीर पर सात चोटें
राजेश ने रमा की बेरहमी से हत्या की थी। वह गर्भवती थी। इसका खुलासा शुक्रवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ। रिपोर्ट के मुताबिक तवा के प्रहार से रमा के सिर केपीछे की हड्डी टूट गई थी। चेहरे, गले, पीठ, जांघ, गाल और माथे पर चोटों के सात निशान मिले हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें