घर छोड़कर प्रेमी संग जा रही लड़की पर उसके घरवालों का कहर इस कदर टूटा कि पूरे गांव में तमाशा बन गया। लड़की की तो जान चली गई लेकिन ये घटना सबको बहुत बड़ा सबक दे गई। मामला यूपी के कन्नौज जिले का है।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह की यह घटना कन्नौज तिर्वा कोतवाली की ग्रामसभा रामपुर बिनौरा की है। उमर्दा विकास खंड की इस ग्रामसभा के मजरे रामपुर निवासी जीतू वर्मा (19) पुत्र राकेश कुमार वर्मा का पड़ोस में रहने वाली युवती प्रतीक्षा उर्फ रेनू वर्मा (22) पुत्री राजकुमार वर्मा के साथ करीब डेढ़ साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मई में दोनों घर से चले गए थे। करीब एक सप्ताह हरियाणा के गुरुग्राम शहर में रहने के बाद लौटे तो बखेड़ा हुआ। इस पर पुलिस ने तिर्वा कोतवाली में पंचायत कराके मामला निपटा दिया। जीतू का कहना है कि लड़की के घरवाले उनकी शादी को तैयार नहीं थे।
रेनू सोमवार रात जीतू से मिलने पहुंची थी
घायल प्रेमी जीतू वर्मा से जानकारी लेते डीएम व एसपी
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार रात करीब एक बजे रेनू अपने घर से चुपचाप निकलकर जीतू से मिलने उसके घर पहुंची। यहां दोनों ने फिर घर छोड़ने का फैसला लिया। मंगलवार सुबह करीब चार बजे झोला लेकर दोनों घर से निकल गए। इसी दौरान जानकारी होने पर युवती के परिजनों ने इनको मक्कापुर्वा गांव के निकट घेर लिया और लाठियों से पीटते हुए रामपुर गांव स्थित एक खेत तक ले आए। यहां सभी ने फिर दोनों को जमकर पिटा। इससे दोनों बेहोश हो गए। हमलावर दोनों को मरा समझकर भाग निकले।
ऑनर किलिंग का मामला सामने आते ही हड़कंप
मृतक युवती प्रतीक्षा उर्फ रेनू का छप्परयुक्त मकान।
- फोटो : अमर उजाला
इस बीच किसी ग्रामीण ने यूपी 100 को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस घायल जीतू को मेडिकल कॉलेज ले आई। यहां ऑनर किलिंग का मामला सामने आते ही जिलाधिकारी जगदीश प्रसाद, पुलिस अधीक्षक हरीश चंदर मेडिकल कॉलेज पहुंचे और घायल जीतू से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। मेडिकल कॉलेज में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से मीडिया को बताया कि मामला आनर किलिंग से जुड़ा है।
मेडिकल कॉलेज में चल रहा जीतू का उपचार
- फोटो : अमर उजाला
सीओ तिर्वा अंबरीष कुमार भदौरिया ने बताया कि घायल जीतू की तहरीर पर तिवा कोतवाली में युवती के पिता राजकुमार, चाचा रामआसरे व विशुनदयाल पुत्रगण गोवर्धन के अलावा युवती के भाई वीरभान पुत्र राजकुमार, मनीष पुत्र किशोरी, मुकेश पुत्र रामपाल, किशोरी पुत्र गोवर्धन व मुकेश पुत्र रामपाल के खिलाफ हत्या व हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है। पिता राजकुमार व चाचा विशुनदयाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी की तलाश की जा रही है।