फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

सरेबाजार हिस्ट्रीशीटर की हत्या से सनसनी 

Sun, 21 May 2017 09:37 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
कानपुर में सरेबाजार हत्या
कानपुर की भीड़भाड़ वाले ;चमनगंज इलाके में हिस्ट्रीशीटर की सरेआम हत्या कर दी गई। हत्या के बाद से इलाके में सनसनी है। बवाल की आशंका को देखते हुए चारों ओर फोर्स लगा दी गई है। 


कानपुर शहर में कई सालों से अपराध की दुनिया में आंतक बने हुए शातिर अपराधी गुलाब नबी की हत्या से सनसनी फैल गयी। गुलाम नबी बाइक से कहीं जा रहा था, जैसे ही वह सईदाबाद चौराहे के पास पहुंचा ही था कि किसी ने उसे गोली मार दी। बताया जा रहा है कि वह बाइक के पीछे बैठा हुआ था। हत्या की जानकारी पर डीआईजी सोनिया सिंह सहित कई पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंच गये।

घटना स्थल पर पुलिस को एक बाइक सहित एक रिवाल्वर बरामद हुयी है, पुलिस सूत्रों की माने तो हाल में ही जेल से बाहर आया गुलाम नबी अपने साथी के साथ किसी बिल्डर से मिलने जा रहा था। चौराहे के पास पहुंचते ही बाइक सवार युवक उसके करीब आये और पांच राउण्ड गोलियां चलायीं। जिसमें से तीन गोली गुलाम नबी के लगी है, बाइक चला रहा उसका साथी मौके से फरार हो गया, जिसके बारें में जानकारी की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें