फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजमिस्त्री की बेरहमी से सिर कुचलकर हत्या, घर पर मचा कोहराम, त्योहार पर मातम

Sun, 30 Oct 2016 02:59 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
मृतक राजमिस्त्री के घर त्योहार की खुशियां मातम में बदलीं
विज्ञापन
महोबा चौसियापुरा में रविवार तड़के एक राजमिस्त्री की सिर कुचलकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। युवक की लाश घर से कुछ दूरी पर झाड़ियों के पास पड़ी मिली। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।   
विज्ञापन
चौसियापुरा के भीतरकोट निवासी चतुराइन अनुरागी का बेटा शंभु अनुरागी (38) राजमिस्त्री का काम करता था। शनिवार की रात वह दीपावली त्योहार का सामान खरीदने बाजार गया हुआ था। रविवार तड़के उसकी लाश खून से लथपथ हालत में झाड़ियों के किनारे पड़ी मिली। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। शंभु का सिर कुचलने के बाद गोलियां मारी गईं थीं। लाश घर पहुंचते ही शंभु के घर त्योहार की खुशियां मातम में तब्दील हो गईं। पुलिस के अनुसार मृतक के परिजनों की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें