फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोली मारकर की लोडर चालक की हत्या

Mon, 23 Mar 2015 01:06 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र में अमरौधा कस्बे के पास पिपरी रोड के किनारे एक ड्राइवर की लाश मिली है। कनपटी पर गोली मारे जाने का निशान मिले हैं। उसका खाली लोडर भोगनीपुर में कोतवाली के पास कानपुर हाइवे के किनारे खड़ा था।
विज्ञापन


सीट पर खून बिखरा है। मृतक के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
घाटमपुर के नारायनपुर निवासी मिश्रीलाल ने बताया कि उनका पुत्र उपेंद्र कुमार उर्फ छोटे (27) निजी लोडर चलाता है।

वह शनिवार को दोपहर बाद करीब 4 बजे लोडर लेकर भाड़े की तलाश घर से निकला था। रात करीब 9 बजे फोन से बात करने पर उसने मूसानगर से पाइप लादकर अमरौधा पहुंचने की जानकारी दी थी।

करीब आधे घंटे बाद उसका मोबाइल फोन बंद हो गया। रात में कई बार प्रयास करने पर भी बात नहीं हो सकी, जिससे चिंता बढ़ गई। रात में करीब 3 बजे ही तलाश में निकल पड़ा। रविवार को सुबह अमरौधा पहुंचने पर मदरसे के पास लाश पड़ी होने की जानकारी मिली।
विज्ञापन


कोतवाल अंबरीश यादव ने बताया कि भोगनीपुर और पुखरायां के बीच मजार के पास लोडर खड़ा मिला। केबिन का लॉक न खुलने पर उसे क्रेन से कोतवाली लाया गया।

परिजनों के सामने लॉक खुलवाने पर ड्राइवर के बगल वाली सीट पर खून बिखरा मिला। जानकारी मिलने पर डीएसपी आलोक शर्मा और एएसपी ऋषिपाल सिंह भी आ गए। एक्सपर्ट बुलाकर लोडर की स्टेयरिंग और केबिन के फिंगर प्रिंट लिए गए। वहीं कोतवाली में आए परिजन बिलखते रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें