फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोहदे ने किशोरी को मारी गोली, हालत गंभीर

Fri, 27 Feb 2015 12:57 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
 झींझक में भाभी संग बाजार जा रही एक किशोरी को गांव के मनचले चचेरे भाईयों ने गोली मारकर जख्मी कर दिया। गोल किशोरी के कनपटी को भेदती हुई निकल गई।
विज्ञापन


लहूलुहान हालत में परिजनों ने किशोरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल किशोरी के पिता की तहरीर पर मंगलपुर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। गोली मारकर फरार हुए आरोपी युवक को मंगलपुर पुलिस ने देरशाम धर दबोचा।

पकड़े गए युवक से पुलिस पूछताछ कर रही है। थानाध्यक्ष मंगलपुर एफए पुंढीर ने बताया कि मामला छेड़छाड़ का प्रतीत हो रहा है। लड़की के पिता की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


मंगलपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी गुरुवार की दोपहर अपनी भाभी के साथ बाजार जा रही थी। तभी रास्ते में गांव के ही दो युवकों ने उन्हें घेर लिया। इसी बीच एक युवक ने किशोरी पर तमंचे से फायर कर दिया।
विज्ञापन


गोली किशोरी के कनपटी पर जा लगी। गोली लगते ही किशोरी जख्मी हालत में जमीन पर गिर पड़ी। फायरिंग की आवाज सुनकर लोग दौड़ पड़े। लोगों को आते देखकर आरोपी युवक मौके से भाग निकले।

घटना की सूचना पर पहुंचे परिजनों व ग्रामीण किशोरी को सीएचसी झींझक ले आए। जहां हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लिया है। थानाध्यक्ष एफए पुंढीर ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें