फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल-खेल में चली गोली, छात्र घायल

Tue, 02 Feb 2016 02:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 बर्रा में खेल-खेल में डबल बैरल बंदूक से गोली चली और छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने छात्र को रीजेंसी हॉस्पिटल में एडमिट कराया। जहां छात्र की हालत नाजुक बनी हुई है। बर्रा पुलिस जांच करने मौके पर पहुंची लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। 
विज्ञापन


बर्रा छह सी-ब्लाक निवासी राजकुमार शर्मा आर्मी से रिटायर्ड हैं। मौजूदा समय में यूपीएसआईडीसी में सुरक्षा कर्मचारी हैं। राजकुमार ने बताया कि सोमवार शाम को हाईस्कूल में पढ़ने वाला बेटा अविनेश (15) उनकी लाइसेंसी डबल बैरल बंदूक से खिलवाड़ कर रहा था। इसी दौरान ट्रिगर दबने से गोली की आवाज आई तो छात्र के पिता राजकुमार और मां प्रेमलता सहित अन्य सभी लोग कमरे में पहुंचे।

देखा तो बेटा खून से लथपथ जमीन पर पड़ा था। परिजन बेटे का पास के एक निजी हॉस्पिटल में ले गए, जहां से रीजेंसी रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों ने बताया कि गोली बाईं तरफ पेट को चीरते हुए आरपार हो गई है। छात्र फिलहाल आईसीयू में एडमिट है। हाल ही में हाईस्कूल की परिक्षाएं भी हैं। गोली लगने से छात्र का कॅरियर भी दांव पर लग गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें