यूपी के हरदोई जिले में एक छात्रा की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। यहां संदिग्ध हालात में अर्चना (13) पुत्री स्वर्गीय संतोष की गला रेत कर हत्या कर दी गई। छात्रा का शव मंगलवार सुबह घर के अंदर कमरे में पड़ा मिला। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
2 of 5
डेमो पिक
यह घटना सांडी थाना क्षेत्र के नकबापुर की है। यहां मृतका की मां संतोषी अपने तीन पुत्रों सोनू, दिवाकर और रंजीत के साथ दूसरे कमरे में सोई हुई थी। परिजन आज सुबह बेटी के कमरे में पहुंचे तो उसका शव देख बेसुध हो गए।
विज्ञापन
3 of 5
डेमो पिक
मां संतोषी का कहना है सुबह 5 बजे जब वह अंदर गई तो अर्चना का शव पड़ा देखा। परिजनों की ओर से घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई।
4 of 5
डेमो पिक
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। साथ ही पुलिस मामले की जांच कर रही है।