फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या करने आए बदमाशों का फायर हुआ मिस, फिर उसके बाद...

Thu, 18 Oct 2018 10:05 AM IST
क्राइम डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
विज्ञापन
1 of 5
firing
यूपी के आजमगढ़ में एक व्यक्ति की हत्या करने के इरादे से आए दो बदमाशों की ऐन मौके पर फायर मिस हो गया। फिर इसके बाद जो हुआ बदमाशों ने सोचा भी नहीं होगा। आगे की स्लाइड्स में देखें...

 
विज्ञापन

2 of 5
crime shimla
जिले के बिलरियागंज कस्बा निवासी राधेश्याम गुप्ता मंगलवार की रात करीब दस बजे अपने दरवाजे के बाहर बैठे हुए थे। तभी मारुती में सवार बिलरियागंज थाना क्षेत्र के बघैला गांव निवासी नौशाद उर्फ आसिफ और मठ विशंभर गांव निवासी डिंपू राय पहुंचे। 

 
विज्ञापन

3 of 5
demo pic
यह दोनों मारुती से नीचे उतरे और दरवाजे के बाहर बैठे राधेश्याम पर लक्ष्य कर फायर कर दिया। संयोग रहा कि फायर मिस हो गया। इसी दौराना लोग मौके पर पहुंच गए और घेराबंदी कर इन दोनों को दबोच लिया। इनकी पिस्टल और कारतूस को बाजारवासियों ने छीन लिया। 

 

4 of 5
beat
दोनों की जमकर धुनाई करने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची बिलरियागंज थाने की पुलिस दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलरियागंज में इन्हें भर्ती कराया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
UP Police
दवा इलाज के बाद पुलिस राधेश्याम गुप्ता से तहरीर लेकर दोनों बदमाशों के विरुद्ध हत्या के प्रयास और आम्र्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर दोनों का चालान कर दी। राधेश्याम ने बताया कि बगैर किसी रंजिश के यह दोनों बदमाश उसकी हत्या करना चाहते थे। संयोग रहा कि फायर मिस हो गया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें