फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता से न मिल पाई बेटी ने कलाई की नस काटी

Mon, 22 Feb 2016 02:43 AM IST
अमर उजाला, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पिता से मिलने की जिद पर एक लड़की ने अपनी कलाई की नस काट ली। लड़की की मां का आरोप है कि पति दूसरी महिला के साथ गंगागंज में रह रहा है। वह रविवार को बेटी के साथ पति से मिलने पहुंची थी।
विज्ञापन


दबौली निवासी एक महिला ने पनकी थाने पहुंचकर पुलिस को बताया कि उसका पति पांच साल से पनकी गंगागंज में किसी महिला के साथ रह रहा है। वह छह महीने पहले ही आर्डनेंस फैक्ट्री से रिटायर हुआ था। पत्नी ने बताया कि पति ने घरवालों को बताए बिना रिटायरमेंट के दौरान मिले लाखों रुपये साथ रहने वाली को दे दिए।

वह अब बेटी को भी पिता से नहीं मिलने देती है। रविवार को वह अपनी बेटी के साथ गंगागंज पति से मिलने पहुंची थी। पिता से न मिलने देने की वजह से क्षुब्ध बेटी ने कलाई की नस काट ली। मोहल्ले के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। एसओ पनकी आशीष मिश्रा ने बताया कि तहरीर नहीं मिलने की वजह से कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन


मां ने नहाने को डांटा बालक ने लगाई फांसी
मां ने नहाने के लिए डांटा तो किशोर ने फांसी लगाकर जान दे दी। विमानपुरी भाभा नगर सनिगवां निवासी श्यामू कश्यप नॉनवेज का ठेला लगाते हैं। घर में पत्नी सुनीता और तीन बेटों में राज (12) दूसरे नंबर का था। रविवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे मां सुनीता ने राज को नहाने के लिए कहा, लेकिन वह बात अनसुनी कर पेड़ पर झूला झूलने लगा।

दोबारा मां ने डांटा तो उसने पेड़ पर ही फंदा बनाकर फांसी लगा ली। मां की चीखपुकार सुनकर पड़ोसी फंदा काटकर बच्चे को हॉस्पिटल ले गए। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर चकेरी पुलिस जांच करने पहुंची। शव पोस्टमार्टम  के लिए भेजने की बात पर पुलिस से परिवार वालों की नोकझोंक भी हुई।

समोसे के लिए किशोरी ने फांसी लगाई
नवाबगंज थानाक्षेत्र के बनियापुरवा, गिल्ली पुरवा में समोसे के लिए किशोरी ने फंसी लगा ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। गिल्ली पुरवा कटरी निवासी किसान दाता राम निषाद की पत्नी गुड़िया ने बताया कि रविवार शाम बेटी रागिनी (14) समोसा खाने की जिद कर रही थी।

इस पर मां ने उसे फटकार दिया। इसके बाद रागिनी ने कमरे में जाकर दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली। परिजन फंदे से उतार कर उसे लेकर डॉक्टर के पास पहुंचे। जांच के बाद डॉक्टर ने किशोरी को मृत घोषित कर दिया। बेटी की मौत के बाद मां खुद को कोसती रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें