फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट: फसल की रखवाली कर रही किशोरी से दो युवकों ने की दरिंदगी, रिपोर्ट दर्ज

Mon, 14 Dec 2020 06:36 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चित्रकूट जिले में पहाड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में फसल की रखवाली कर रही किशोरी के साथ गांव के ही दो युवकों ने दुष्कर्म किया। किशोरी के चाचा के पहुंचने पर आरोपी भाग निकले। परिजनों की तहरीर पर दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


पुलिस ने किशोरी को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा है। पहाड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी ने बताया कि रविवार की दोपहर को वह पिता के साथ खेत गई थी। पिता किसी जरूरी काम से घर आ गए, तभी दूसरे पुरवा के दो युवक वहां आए और उसके साथ छेड़खानी करने लगे।

विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी के चाचा को खेत की ओर आते देख आरोपी भाग निकले। देर शाम को परिजनों ने थाने में मामले की जानकारी दी और आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। सोमवार को थाना प्रभारी श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि एक नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की गई है। नामजद आरोपी को नाबालिग बताया गया है। दोनों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें