फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन सौ रुपये के लिए दोस्त की हत्या

Thu, 26 Jan 2017 07:19 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर

सार

नाबालिग आरोपी गिरफ्तार, बाल प्रेक्षागृह भेजा जाएगा
पिता बमुमो से तिंदवारी विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा के बबेरू कोतवाली क्षेत्र के आहार गांव में नाबालिग ने 300 रुपये के लिए अपने दोस्त की हत्या कर दी थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसे बाल प्रेक्षागृह भेजा जाएगा। मृतक का पिता तिंदवारी विधान सभा क्षेत्र से बहुजन मुक्ति मोर्चा का प्रत्याशी घोषित है। 
विज्ञापन


मंगलवार को देर शाम आहार गांव के धर्मेंद्र वर्मा (15) पुत्र शिवसागर वर्मा को जुआ के दौरान विवाद में उसके पड़ोसी दोस्त लवकुश पुत्र कन्हैया ने हत्या कर दी थी। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक के पिता ने बताया कि लवकुश बिसंडा थाना क्षेत्र के कछिया पुरवा (डभनी) गांव का रहने वाला है और उसके पड़ोस में ननिहाल में रहकर नौवीं कक्षा में पढ़ता है।

मंगलवार को शाम गांव के बाहर जुआं खेलते समय धर्मेंद्र 300 रुपये जीत गया था। इसके बाद लवकुश ने धर्मेंद्र को भांग की गोली (मुनक्का) खिलाई और खुद खाया। धर्मेंद्र को नशा आने पर रुपये छीन लिए और उसी के मफलर से गला घोंट दिया। घसीटकर शव छिपाने को ले जाते समय ग्रामीणों ने देख लिया और शोर मचाया। इसके बाद लवकुश भाग निकला। जिंदा बचने की उम्मीद में उसे सीएचसी बबेरू ले गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन

धर्मेंद्र और लवकुश की उम्र लगभग बराबर है।

पिता के मुताबिक पिछले साल 8वीं पास करने के बाद बीमार पड़ जाने से धर्मेंद्र नौंवीं में एडमिशन नहीं ले पाया था। कोतवाली प्रभारी पीके यादव ने बताया कि पिता की तहरीर पर लवकुश के खिलाफ धारा 304 आईपीसी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। बुधवार को शाम आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह नाबालिग है। गुरुवार को रिमांड मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने के बाद बाल प्रेक्षागृह (चित्रकूट) भेजा जाएगा। शिवसागर ने बताया कि बहुजन मुक्ति मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष बीएम वर्मा ने उसे चार माह पहले तिंदवारी विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी घोषित किया था। वह चुनाव लड़ेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें