फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्ड ब्वॉय हत्याकांड : दोस्तों ने ही की थी हत्या

Thu, 26 Jan 2017 02:16 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
वार्ड ब्वॉय हत्याकांड : दोस्तों ने ही की थी हत्या
विज्ञापन
मंडलीय अस्पताल के वार्ड ब्वॉय जंगबहादुर उर्फ पिंटू की हत्या उसके दोस्त अरुण कुमार ने ही की थी। महिला अस्पताल की स्वीपर के बेटे अरुण का कहना है कि 21 जनवरी यानी वारदात वाली शाम पिपलानी कटरा स्थित शराब ठेके पर जंगबहादुर ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया। उसकी शराब छीन ली, मना करने पर थप्पड़ मारा और उसकी प्रेमिका को अपशब्द बोला। इस दौरान अरुण का दोस्त बड़ी पियरी निवासी नितिन यादव भी था। पुलिस के मुताबिक दुर्व्यवहार से नाराज अरुण ने नितिन के साथ मिलकर जंगबहादुर को उसकी मौसी के घर में मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने बुधवार को अरुण और नितिन को जेल भेज दिया। दोनों पर सिगरा, कोतवाली और आदमपुर थाने में लूट, दुराचार, चोरी जैसे संगीन आरोपों में भी मुकदमे दर्ज हैं। दोनों के पास से पुलिस ने जंगबहादुर के मौसा के घर से लूटे जेवर भी बरामद किया है। एसएसपी नितिन तिवारी ने अपने कार्यालय में बताया कि मुखबिर से पता चला कि मंगलवार रात डेढ़ बजे अरुण और नितिन कंपनी बाग के समीप मौजूद हैं। इंस्पेक्टर कोतवाली अरविंद सिंह सिसौदिया, एसआई राम सिंह और उनकी टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पास से सोने की चेन, छह अंगूठी, दो जोड़ी कनफूल बरामद हुआ है। एसएसपी ने बताया कि दोनों पर गैंगेस्टर लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें